अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें हर कुछ देर में नया रहस्य सामने आए और कहानी अंत तक आपको सोचने पर मजबूर कर दे, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इन फिल्मों में रहस्य, रोमांच और अप्रत्याशित ट्विस्ट का शानदार मेल देखने को मिलता है।
देवा
शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी की कहानी को पर्दे पर पेश करती है। जांच, रहस्य और एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे रखती है। फिल्म में पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

दो पत्ती
काजोल और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म रिश्तों, रहस्यों और मनोवैज्ञानिक तनाव से भरपूर है। कृति सेनन इसमें दोहरी भूमिका में दिखाई देती हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाती है। फिल्म में शाहीर शेख ने भी अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

हसीन दिलरुबा
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की यह फिल्म रोमांस, अपराध और रहस्य का अनोखा मिश्रण है। इसकी कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ों से गुजरती है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी रहती है। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल को भी काफी सराहना मिली।
जाने जान
करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत यह फिल्म एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, नए राज खुलते जाते हैं और दर्शकों की उत्सुकता बनी रहती है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

बदला
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की यह चर्चित थ्रिलर अपने चौंकाने वाले ट्विस्ट्स के लिए जानी जाती है। एक रहस्यमयी मामले की जांच के दौरान कहानी कई ऐसे मोड़ लेती है जो दर्शकों को लगातार अनुमान लगाने पर मजबूर करते हैं। सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

द किलर
हॉलीवुड की यह थ्रिलर एक पेशेवर हत्यारे की कहानी पर आधारित है। फिल्म का वातावरण, कहानी कहने का अंदाज और लगातार बढ़ता तनाव इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। दर्शक अंत तक यह अनुमान नहीं लगा पाते कि आगे क्या होने वाला है।

नाउ यू सी मी 2
जादू, धोखे और बड़े स्तर की योजनाओं से भरपूर यह फिल्म रहस्य और मनोरंजन का शानदार मिश्रण है। कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। यदि आपको स्मार्ट और तेज रफ्तार थ्रिलर पसंद हैं, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Written By Toshi Shah