माधुरी दीक्षित सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का वो खूबसूरत दौर हैं जिसकी मुस्कान पर आज भी लाखों लोग फ़िदा हैं। मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी माधुरी का शुरुआती सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें बड़े पर्दे पर ले आई। अपनी कातिल अदाओं, गज़ब के डांस और बेमिसाल अभिनय की वजह से उन्होंने वो मुकाम हासिल किया, जहाँ तक पहुँचना हर किसी के बस की बात नहीं। लोग उन्हें प्यार से 'एक्सप्रेशन क्वीन' भी कहते हैं क्योंकि उनकी आँखों से ही आधी कहानी बयां हो जाती है।

Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) / Posts / X

ब्लॉकबस्टर फिल्मों का दौर

माधुरी के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अबोध' से हुई थी, जहाँ से उन्होंने इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा।

लेकिन उन्हें असली पहचान मिली फिल्म 'तेजाब' से, जिसके गाने 'एक दो तीन' ने रातों-रात उन्हें पूरे देश की धड़कन बना दिया।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'दिल' जैसी सुपरहिट फिल्म के जरिए अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

फिल्म 'बेटा' में उनके अभिनय और डांस ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया।

राजश्री प्रोडक्शन की 'हम आपके हैं कौन' ने तो सफलता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए और माधुरी हर घर की चहेती बन गईं।

फिल्म 'साजन' में उनकी सादगी और संजीदा अभिनय को आज भी लोग बड़े चाव से याद करते हैं।

और 'देवदास' में उनके 'चंद्रमुखी' वाले यादगार किरदार को तो सिनेमा प्रेमी कभी भुला ही नहीं सकते।

Prime Video: Devdas (English subtitled)

शादी के लिए छोड़ दी थी फिल्मों की चमक
जब माधुरी अपने करियर के चरम पर थीं, तब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सबको चौंका दिया। साल 1999 में उन्होंने अमेरिका में रहने वाले कार्डियोवैस्कुलर (Cardiovascular) डॉ श्रीराम माधव नेने (Dr. Shriram Madhav Nene) से शादी कर ली। यह एक ऐसी जोड़ी थी जिसका फिल्मी दुनिया से कोई वास्ता नहीं था। शादी के बाद माधुरी ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर कुछ समय के लिए अमेरिका में एक आम गृहिणी की तरह जीवन बिताया। उनका यह सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को और भी ज्यादा पसंद आया।

Madhuri Dixit: The Love Story Of Indian Cinema's Heartbeat - Julahaa

दो बेटों के साथ खुशहाल परिवार
माधुरी और डॉ. नेने के दो बेटे हैं, जिनका नाम अरिन (Arin) और रयान (Ryan) है। माधुरी हमेशा से एक ऐसी माँ रही हैं जिन्होंने अपने बच्चों की परवरिश को अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने अपने बेटों को लाइमलाइट से दूर रखा और उन्हें सामान्य माहौल में बड़ा किया। अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपने बच्चों के साथ कुकिंग करते या म्यूजिक बजाते हुए नजर आती हैं, जो यह दिखाता है कि एक सुपरस्टार होने के बावजूद वो अपने परिवार से कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं।

Watch: Madhuri Dixits Son Arin Shares Food Challenges At University, Says  "Delivery Fee Is Ridiculous" - NDTV Food

आज भी क्वीन हैं माधुरी
भले ही आज फिल्मों में नई पीढ़ी आ गई हो, लेकिन माधुरी दीक्षित का जलवा आज भी कम नहीं हुआ है। वो रियलिटी शोज में जज बनकर या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनके भीतर का कलाकार आज भी उतना ही जिंदा है जितना 90 के दशक में था। माधुरी हमें सिखाती हैं कि समय के साथ खुद को कैसे ढाला जाता।

Written by: Anushka sagar