वरुण धवन (Varun Dhawan), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde )की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पहले यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स इसके शेड्यूल में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं और इसे तय समय से पहले रिलीज किया जा सकता है।

मई होगी होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए निर्माताओं ने सोचा है कि इसे पहले ही रिलीज कर दिया जाएं। पहले इसकी संभावित रिलीज डेट 12 जून बताई जा रही थी, लेकिन अब इसे 22 मई 2026 के आसपास रिलीज करने की योजना पर गंभीरता से काम हो रहा है।

गर्मियों की छुट्टी में मिलेगा अच्छा रिस्पॉन्स

इस बदलाव की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि मई के दूसरे हिस्से में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला बहुत कम है और उस समय गर्मियों की छुट्टियां भी होंगी। ऐसे में फिल्म को युवा और फैमिली दर्शकों से बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

रिलीज क्लैश से बचना चाहते हैं वरुण

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम फैसला आने के बाद ही नई रिलीज डेट कन्फर्म की जाएगी। दूसरी ओर, यह फिल्म पहले ही रिलीज क्लैश से बचने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि यह यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्मों से टकराव में आ सकती थी।

 

Written By Toshi Shah