भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए IT Rules 2021 में बड़े बदलाव किए हैं। इसका मकसद डिजिटल दुनिया में गलत सूचना, भड़काऊ पोस्ट और AI-जनरेटेड कंटेंट पर सख्ती बढ़ाना है। अब फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram), व्हाट्सएप (WhatsApp), टेलीग्राम (Telegram) और अन्य प्लेटफॉर्म्स को इन नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
तीन घंटे के अंदर हटेगा अवैध कंटेंट
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब किसी भी अवैध या हानिकारक कंटेंट को हटाने के लिए प्लेटफॉर्म्स को सिर्फ तीन घंटे का समय मिलेगा। पहले यह अवधि 36 घंटे थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कंपनियों पर मॉडरेशन और जवाबदेही का दबाव काफी बढ़ जाएगा।
AI और डीपफेक कंटेंट पर नई पाबंदियां
सरकार ने यह भी तय किया है कि अगर कोई कंटेंट AI या मशीन द्वारा बनाया गया है, तो उसे स्पष्ट रूप से लेबल करना होगा। यूज़र्स को पता होना चाहिए कि यह असली सामग्री नहीं है। इसका मकसद फेक न्यूज, भड़काऊ पोस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रम फैलाने वाली सामग्री को रोकना है।
सरकारी निर्देश न मानने पर कंपनियों की जिम्मेदारी
नए नियमों के तहत अगर कंपनियां सरकार द्वारा जारी निर्देशों या सलाह का पालन नहीं करती हैं, तो वे “safe harbour” यानी कानूनी सुरक्षा खो सकती हैं। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म्स सीधे अदालत में जवाबदेह हो सकते हैं। इससे कंपनियों के लिए compliance और मॉडरेशन दोनों का दबाव बढ़ जाएगा।
इन बदलावों से कैसे होगा फायदा
इन बदलावों का फायदा यूज़र्स को होगा। अब गलत या हानिकारक कंटेंट जल्दी हटाया जाएगा और AI-जनरेटेड पोस्ट साफ लेबल होंगे। इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा बढ़ेगी और यूज़र्स को सही जानकारी मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Written by: Anushka sagar