यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बात दें कि अब फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज हो गया है और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
टीजर में क्या दिखाया गया है?
टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक दृश्य से होती है, जहां बॉबी देओल और आलिया भट्ट साथ नजर आते हैं। कहानी के अनुसार बॉबी, आलिया के पिता की भूमिका निभा रहे हैं और उनके 18वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें एक खास कार्ड देते हैं। कार्ड में एक कमरे का नंबर लिखा होता है, जिसे उनका पहला मिशन बताया जाता है।
एजेंट के रूप में नजर आती हैं आलिया
इसके बाद टीजर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। आलिया भट्ट एक प्रशिक्षित एजेंट के रूप में नजर आती हैं और कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती दिखाई देती हैं। तेज रफ्तार पीछा, मुकाबले और मिशन से जुड़े दृश्य फिल्म के रोमांचक अंदाज की झलक देते हैं। टीजर में यह भी संकेत मिलता है कि आलिया उन चुनिंदा एजेंट्स में शामिल हैं जिन्हें “अल्फा” कहा जाता है।
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शर्वरी (Sharvari) तथा अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है, जिसमें एक नए जासूस की यात्रा और उसके मिशनों को केंद्र में रखा गया है। वहीं, फिल्म अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Written By Toshi Shah