फिल्मी दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की और आगे चलकर बड़ी पहचान बनाई, जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी ऐसी ही एक मशहूर शख्सियत हैं, जिन्होंने बचपन में एक्टिंग शुरू की और बाद में हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।
15 साल की उम्र में शुरू की थी फिल्मी करियर
जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को Jabalpur में हुआ था, उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म Mahanagar थी, जिसे महान निर्देशक Satyajit Ray ने बनाया था। इस फिल्म में जया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया।
बंगाली सिनेमा में भी किया है काम
एक्ट्रेस ने बाद में Film and Television Institute of India (FTII), पुणे से एक्टिंग की पढ़ाई की और डिप्लोमा हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि यहां दाखिला लेने से पहले ही वे बंगाली सिनेमा की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
1971 में किया था हिंदी सिनेमा में डेब्यू
हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू साल 1971 में आई फिल्म Guddi से हुआ। इस फिल्म ने उन्हें नई पहचान दिलाई और वे जल्द ही एक सफल अभिनेत्री बन गईं। उनकी सादगी और नैचुरल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात Amitabh Bachchan से हुई। अमिताभ ने 1969 में Saat Hindustani से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली सफलता 1973 की फिल्म Zanjeer से मिली। जया और अमिताभ की पहली मुलाकात FTII में हुई थी, जबकि पेशेवर रूप से वे ‘गुड्डी’ के सेट पर मिले। इसके बाद दोनों ने 1972 में Ek Nazar में साथ काम किया, जहां उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। ‘जंजीर’ की सफलता के बाद 3 जून 1973 को दोनों ने शादी कर ली।
एक्ट्रेस ने राजनीति में भी रखा है कदम
जया बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में कीं और बाद में राजनीति में भी कदम रखा। आज वे एक सफल अभिनेत्री के साथ-साथ एक सक्रिय सांसद भी हैं।
Written By Toshi Shah