राजधानी Lucknow में बुधवार को गो-संरक्षण को लेकर एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य Swami Avimukteshwaranand Saraswati आज ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद करेंगे। इस दौरान वे आशियाना स्थित Kanshiram Smriti Sanskritik Upvan में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में संत-समाज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

लखनऊ में जुटेंगे गोभक्त और धर्मगुरु
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग जिलों और कई राज्यों से संत-महात्मा, गोसेवा से जुड़े कार्यकर्ता और श्रद्धालु लखनऊ पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं बल्कि गो-संरक्षण के लिए जनजागरण का प्रयास है।

गो-संरक्षण पर होगी गहन चर्चा
सभा के दौरान गो-संरक्षण और गौ-सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने संबोधन में गाय के महत्व, उसकी धार्मिक और सामाजिक भूमिका के बारे में भी बात कर सकते हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा सकती है कि वे गो-सेवा और गो-संरक्षण के लिए आगे आएं और इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाएं।

संत समाज और भक्त रखेंगे अपने विचार
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले संत-समाज के प्रतिनिधि भी अपने विचार रखेंगे। इस मंच से गो-संरक्षण को लेकर आगे की दिशा और रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि इस सभा के जरिए लोगों तक यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि गाय के संरक्षण को सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

कार्यक्रम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Written by : Anushka sagar