सलमान खान के फैंस के लिए एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जहां एक तरफ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वहीं अब सुपरस्टार ने अपने एक और नए प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल बन गया है और फैंस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने शेयर किया 'बिहाइंड-द-सीन्स' के (BTS) वीडियो

सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाते नजर आए। इस वीडियो में सेट पर 'मुहूर्त शॉट' की तैयारियां दिखाई गई हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी। वीडियो में सलमान खान और नयनतारा की एंट्री ने फैंस के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

प्रोड्यूसर दिल राज के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म

यह फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर तले बनाई जा रही है, जो पहले भी कई सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में फिल्म की टीम, सेट का माहौल और शुरुआती शूट की झलक देखने को मिलती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। सलमान और नयनतारा की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है, ऐसे में दर्शकों के बीच इस नई जोड़ी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

ईद 2027 के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज को लेकर भी सलमान खान ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में साफ किया कि यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान ने अपने अंदाज में फैंस से धैर्य रखने की अपील भी की। उन्होंने लिखा कि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन सही समय आने पर हर जानकारी साझा की जाएगी। उनके इस मैसेज ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Written By: Geeta Sharma