Aneet Padda Grandfather Death: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा इस समय गहरे दुख से गुजर रही हैं। उनकी दादा जी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को दी। अनीत ने पोस्ट में अपने दादा जी के साथ बिताए खास पलों और यादों का भी जिक्र किया। उनका यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पोस्ट शेयर करते समय उन्होंने कमेंट सेक्शन भी बंद रखा। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।
अनीत पड्डा ने फैंस को दी जानकारी
अनीत पड्डा ने अपने फैंस को इस दुखद खबर की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने अपने दादा जी का हाथ पकड़े हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इसके साथ एक खास और भावुक नोट भी लिखा। अनीत ने लिखा कि आप हमसे दूर जा रहे थे, लेकिन अपने ‘माखन’ को नहीं भूले। आपने प्यार को हमेशा संभालकर रखा, भले ही यादें साथ न दे सकीं। मैं आपके प्यार और यादों को हमेशा अपने दिल में रखूंगी। हमारे साथ बिताए हर पल को संजोकर रखूंगी, एक अच्छी इंसान बनूंगी और आपके मजेदार चुटकुलों को हमेशा याद रखूंगी।
View this post on Instagram
दादा के निधन पर एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं आपकी दयालुता और आपकी रोशनी को हर अंधेरे कमरे में ले जाऊंगी. मैं आपकी कहानियां याद रखूंगी और दुनिया को सुनाऊंगी. मैं आपका प्यार थामे रहूंगी, आपने मुझे सबसे शुद्ध, सबसे निःशर्त प्यार सिखाया. मैं आपको थामे रहूंगी. आज मैंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और मुझे पता चल गया कि तुम कहां गए. मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैं आपसे प्यार करती हूं, दादाजी.’
करियर में क्या है अगला कदम?
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही डायरेक्टर मोहित सूरी की नई फिल्म में एक बार फिर अहान पांडे के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह मैडॉक की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में भी दिखाई देंगी।
Written By - Namita Verma