बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने साल 2013 में फिल्म मेरे डैड की मारुति से अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद वे सोनाली केबल’, जलेबी’ और हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि रिया इंडस्ट्री में वह बड़ी पहचान नहीं बना पाईं, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। वे आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई फिल्म चेहरे’ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ दिखाई दी थीं।

रिया चक्रव्रती का करियर हुआ बर्बाद

रिया चक्रवर्ती अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहीं। उनका दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप रहा, और उनके निधन के बाद वे कई विवादों में घिर गईं। उन पर ड्रग्स मामले में आरोप लगे, जिसके चलते उन्हें 27 दिन जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि बाद में उन पर लगे आरोप साबित नहीं हुए और वे बरी हो गईं। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया, लेकिन रिया ने हार नहीं मानी और अब अपने बिजनेस वेंचर के जरिए अच्छी कमाई कर रही हैं।

रिया चक्रव्रती कितनी अमीर हैं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती की कुल नेटवर्थ लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास मुंबई के खार इलाके में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा नवी मुंबई में भी उनकी एक प्रॉपर्टी मौजूद है। रिया को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है, जिनमें जीप कंपास, टोयोटा इनोवा, रेंज रोवर इवोक, जगुआर XJL, ऑडी Q3 और मर्सिडीज़-बेंज़ GLC जैसी कारें शामिल हैं।

बिजनेसवुमन रिया चक्रव्रती

रिया चक्रवर्ती अपना यूट्यूब चैनल “Rhea Chakraborty” चलाती हैं, जहां वह “Chapter 2” नाम से पॉडकास्ट होस्ट करती हैं। इस पॉडकास्ट में वह अलग-अलग मशहूर हस्तियों के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 86 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मिलकर “Chapter 2 Drip” नाम से एक स्ट्रीटवियर फैशन ब्रांड भी लॉन्च किया।

दिग्गजों ने फैशन ब्रांड में लगाया दांव

यह ब्रांड युवाओं के लिए ट्रेंडी टी-शर्ट, हुडी और ओवरसाइज़्ड आउटफिट्स तैयार करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के कुछ ही समय में इस ब्रांड की वैल्यू करीब 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस स्टार्टअप में किशोर बियानी और आशीष बियानी ने भी 1 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ इस ब्रांड ने मुंबई में अपना पहला ऑफलाइन रिटेल स्टोर भी शुरू किया है।

Written By: Archana Gupta