इस दिवाली, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी स्टार कास्ट की फीस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और यश ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए भारी रकम हासिल की है। रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी फीस ली है, जबकि 'रावण' की भूमिका के लिए यश को करोड़ों में सैलरी मिली है। फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस 4000 करोड़ रुपये की फिल्म में किस अभिनेता को कितनी राशि मिली।

Ramayana Teaser: भक्ति, भाव, भव्यता का अद्भुत संगम है फिल्म... दिल में उतरे  रणबीर के राम - ramayana teaser ranbir kapoor namit malhotra nitesh tiwari  ram character intro tmovk - AajTak

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस समय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी और रवि दुबे जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म की सबसे चौंकाने वाली बात इसका बजट है, करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च करके इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे भव्य और महंगी फिल्म बताया जा रहा है।'

रणबीर कपूर | ranbir kapoor

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ का उत्साह बढ़ता जा रहा है, फैंस के बीच यह जानने की जिज्ञासा भी बढ़ गई है कि इन बड़े सितारों ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए कितनी फीस ली है। आइए जानते हैं कि 'रामायण' के इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों की फीस कितनी रही और किस एक्टर को कितने करोड़ मिले।

रणबीर कपूर बने सबसे महंगे 'राम', रावण के रोल के लिए यश ने झटकी मोटी रकम, साई  पल्लवी की झोली में गिरे इतने करोड़ - News18 हिंदी

नितेश तिवारी की फिल्म में भगवान राम का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर इस फिल्म के हर भाग के लिए 75 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं, यानी दोनों हिस्सों के लिए कुल 150 करोड़ रुपये। यह अब तक उनके करियर की सबसे बड़ी फीस है।

रामायण: यश ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म में रावण की भूमिका निभाने की पुष्टि  की, साथ ही बताया कि उन्हें यही किरदार क्यों सबसे ज्यादा पसंद है।

कन्नड़ सुपरस्टार यश 'रामायण' में रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें हर भाग के लिए 50 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, यानी दोनों हिस्सों के लिए कुल 100 करोड़ रुपये। केजीएफ सीरीज के दौरान उनकी फीस लगभग 30-35 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने अपनी फीस में काफी इजाफा किया है। यश का यह अंदाज उनके फैंस के बीच खूब चर्चा में है।

सनी देओल ने किया कंफर्म, फिल्म ''Ramayana'' में हनुमान के किरदार में आएंगे  नजर - sunny deol will play the role of hanuman in the film ramayana-mobile

बॉलीवुड स्टार सनी देओल इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाएंगे। उन्हें हर भाग के लिए 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, यानी दोनों हिस्सों के लिए कुल 40 करोड़ रुपये। यह फीस उनकी फिल्म 'गदर 2' की बड़ी सफलता के बाद उनकी बढ़ी हुई मार्केट वैल्यू को दर्शाती है, जिसने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर उनका दबदबा साबित कर दिया है।

रामायण की

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस साई पल्लवी को हर भाग के लिए 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, यानी दोनों हिस्सों के लिए कुल फीस 12 करोड़ रुपये हुई है। आमतौर पर साउथ की फिल्मों के लिए वह 2.5 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती थीं, लेकिन 'रामायण' के लिए उन्होंने अपनी फीस करीब दोगुनी कर दी है, जो उनके बढ़ते करियर और लोकप्रियता को दर्शाता है। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभाएंगी।

Ravi Dubey

टीवी के लोकप्रिय स्टार रवि दुबे को लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए लगभग 2 से 4 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। हालांकि दोनों हिस्सों के लिए कुल फीस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा पे-चेक माना जा रहा है। टीवी से फिल्मों की ओर बढ़ते रवि की मार्केट वैल्यू में भी इस प्रोजेक्ट के साथ काफी बढ़ोतरी हुई है।

रामायण: रणबीर कपूर और यश की रामा फिल्म के टीज़र की अवधि और रिलीज़ समय के  बारे में जानकारी सामने आई | ज़ूम टीवी

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की 'रामायण' फिल्म में काजल अग्रवाल मंदोदरी का और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का अहम किरदार निभाएंगी। 'रामायण: पार्ट 1' इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है, जबकि फिल्म का दूसरा हिस्सा दीवाली 2027 में रिलीज़ होगा।

Written By - Namita Verma