Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। राम मंदिर परिसर के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में नए CEO के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
हाल ही में राम मंदिर के दानपात्रों की धनराशि की गणना के दौरान चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रशासन को दुरुस्त करने के लिए CEO पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज की गई। 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में तीन सदस्यीय CEO चयन समिति का गठन किया गया था, जिसके बाद इस पद के लिए आधिकारिक भर्ती निकाली गई थी।
5,400 आवेदनों में से 54 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
ट्रस्ट द्वारा निकाली गई भर्ती में देश भर से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखने को मिली और कुल 5,400 लोगों ने आवेदन किया। प्राप्त आवेदनों की कड़ी स्क्रीनिंग के बाद 54 उम्मीदवारों को प्राथमिक स्तर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अगस्त में राम मंदिर परिसर में होगा इंटरव्यू
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए गठित 3 सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल इसी अगस्त महीने में अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा। इंटरव्यू के बाद विशेषज्ञों का पैनल शीर्ष नामों की सूची ट्रस्ट को सौंपेगा, जिसके आधार पर 2 सितंबर को होने वाली बैठक में पहले CEO के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
और पढे़ं:
ये मेरा पति है… नहीं, ये मेरा! पति का पीछा करते हुए फ्लैट पहुंची पत्नी, फिर मचा हंगामा
Written by Shailesh Yadav