दिल्ली और पूरे एनसीआर में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम के समय मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर के दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बन सकते हैं।
इन राज्यों में मौसम में रहेगा सूखा-सूखा
उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ रहेगा। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर यह 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जो गर्मी को और बढ़ा सकती हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अभी हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
राजस्थान में मौसम के हाल
राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे इलाकों में लू जैसे हालात बनने रहेगे, जबकि जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है और लोगों को धूप से बचने की सलाह दी है।
पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का असर
पश्चिम और मध्य भारत में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई में समुद्र के प्रभाव के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है और तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ रही है। गुजरात में हालात और ज्यादा गर्म हैं, जहां तापमान 35 से 39 डिग्री तक पहुंच गया है और कई इलाकों में गर्म हवाएं चल रही हैं।
दक्षिण भारत में भी मौसम बदला
दक्षिण भारत में मौसम कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। कई जगहों पर बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों ने कही ये बात
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अप्रैल की शुरुआत से ही कई राज्यों में लू का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Written By Toshi Shah