ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से हो रहे हमलों के जवाब में ईरान भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस जंग का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी पूरी तरह सतर्क है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाने की तैयारी में है, इसी बीच नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में इस पूरे मुद्दे पर सरकार का रुख साफ किया।

पश्चिमी एशिया में चिंताजनक हालत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि इस समय पश्चिमी एशिया की हालत चिंताजनक है। बीते 2-3 हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने इस विषय पर संसद को जरूरी जानकारी दी है, आगे पीएम ने कहा कि इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है। इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है।

उत्पादन पर दिया जा रहा जोर- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टीलाइजर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आता है, सरकार का प्रयास है कि पेट्रोल और एलपीजी की कमी ना हो।देश अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत आयात करता है। पीएम ने कहा कि एलपीजी का डोमेस्टिक उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही देश में उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है।

किसानों के लिए बोले पीएम

पीएम मोदी ने किसान को लेकर बात की। कहा कि देश के किसानों को संकट से बचाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। पिछले 10 सालों में 6 यूरिया प्लांट शुरू किए गए हैं। तेल और गैस की तरह खाद के आयात को डायवर्सिफाई किया गया है। बिजली की डिमांड गर्मी के चलते बढ़ेगी, लेकिन कोयले के स्टॉक पर्याप्त हैं। सभी सिस्टम की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

नियमित रूप से जारी कर रहे हैं एडवाइजरी- प्रधानमंत्री

PM मोदी ने कहा कि हमारे मिशन नियमित रूप से एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। यहां भारत में और अन्य प्रभावित देशों में 24x7 कंट्रोल रूप और आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3 लाख, 75 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं।

हर भारतीय को दी जा रही जरूरी मदद – पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि ये आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए। जब से ये युद्ध शुरू हुआ है, तब से ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है।

हमें फिर से तैयार रहने की जरूरत- मोदी

पश्चिम एशिया संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस युद्ध से दुनिया में जो मुश्किल हालात बने हैं, उनका असर लंबे समय तक रहने की संभावना है, इसलिए हमें तैयार रहना चाहिए और एकजुट रहना चाहिए। हमने COVID के समय में एकता के साथ ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और अब हमें फिर से तैयार रहने की जरूरत है।

 

 Written By Toshi Shah