PM Modi JD Vance Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच एक महत्वपूर्ण टेलीफोनिक बातचीत हुई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस संवाद की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया था, जिस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और अमेरिका की वैश्विक एवं रणनीतिक साझेदारी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हालांकि, अमेरिकी पक्ष की ओर से इस बातचीत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच अहम बातचीत
यह बातचीत तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए मक्का रक्षा समझौते के तुरंत बाद हुई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस समझौते को कूटनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि ईरान ने इस समझौते को केवल एक 'कागजी आश्वासन' करार दिया है।

100% टैरिफ बिल से बढ़ीं चिंताएं
बता दें कि यह संवाद ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका में एक नया विधेयक पारित हुआ है, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इस दायरे में भारत और चीन भी आ रहे हैं। यदि यह विधेयक अमेरिकी संसद के दूसरे सदन से भी पारित हो जाता है, तो भारत के व्यापारिक हितों के लिए चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अमेरिका इस नीति में भारत को कोई छूट या


द्विपक्षीय व्यापार और माइकल बोलोस का भारत दौरा 
वर्तमान में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार को मजबूती देने के लिए ट्रेड डील पर चर्चा जारी है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस अपनी निजी यात्रा पर शनिवार को कोच्चि पहुंचे हैं। उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, बोलोस अपने प्रवास के दौरान कोच्चि और अलप्पुझा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

और पढे़ं: 

 ईरान नहीं झुक रहा, अमेरिका भी दबाव में! ट्रंप के टॉप जनरल ने युद्ध से निकलने का रास्ता खोजा 

Written by Shailesh Yadav