PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया। अपने भाषण में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला।
'बनासकांठा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से उत्तर गुजरात, खासकर बनासकांठा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। उन्होंने बताया कि वाव-थराद और आसपास के इलाकों से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और उन्होंने मिशन मोड में यहां विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने भरोसा जताया कि ये प्रोजेक्ट स्थानीय लोगों के जीवन में नई गति और अवसर लेकर आएंगे।
#WATCH | Vav-Tharad, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone, inaugurates, and dedicates to the Nation multiple development projects worth more than Rs 20,000 crore.
— ANI (@ANI) March 31, 2026
These projects span key sectors including Power, Railways, Road Transport & Highways,… pic.twitter.com/5N9R264SPH
'Deesa Airbase सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण'
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने Deesa Airbase का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह एयरबेस अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है और देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की शुरुआत उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही हुई थी, लेकिन पूर्व सरकारों ने इसे लंबे समय तक फाइलों में दबाए रखा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को गति दी, जिसका परिणाम अब सामने है।
कांग्रेस ने गुजरात के विकास को नजरअंदाज किया: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक गुजरात के विकास को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति करने में लगी रहती है और देशहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए स्थिर और मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
Writen By: Geeta Sharma