राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर पाई, लेकिन फिर भी इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।

इस तारीक को ओटीटी पर होगा रिलीज

अब यह फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म Netflix पर 9 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने इसके रिलीज की घोषणा सोशल मीडिया पर एक टैगलाइन के साथ की थी, जिसका अर्थ है कि खेल बदल सकता है, लेकिन असली चैंपियन वही रहता है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी, जबकि हिंदी वर्जन बाद में रिलीज किया जाएगा।

350 करोड़ रुपये बनी ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में करीब 242.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 350 करोड़ रही, यानी फिल्म ने अपने बजट के आसपास ही कारोबार किया, लेकिन भारी मुनाफा नहीं कमा सकी।

मुख्य भूमिका में है ये स्टार

फिल्म की स्टार कास्ट में मुख्य भूमिका में Ram Charan हैं, जबकि उनके साथ Janhvi Kapoor, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा श्रुति हासन का एक स्पेशल डांस नंबर भी फिल्म का आकर्षण है। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी A. R. Rahman ने संभाली है। फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है और यह वर्धी सिनेमाज के बैनर तले बनी है।

 

 

Written By Toshi Shah