UP News: 4 अप्रैल शनिवार को उत्तर प्रदेश से आतंकियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। मेरठ से 4 संदिग्धों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। जो पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर भारत में दहशत फैलाने के फिराक में थे। एटीएस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड अर्जी दाखिल की थी। स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी है।

यूपी को दहलाने की थी साजिश

जानकारी के अनुसार 4 संदिग्धों आतंकियों को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए चारों संदिग्ध आतंकियों से एटीएस ने पूछताछ की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संदेश मिल रहे थे। हैंडलर द्वारा यह संदेश दिया जा रहा था कि जितनी दहशत उतना पैसा दिया जाएगा।

आरोपियों ने बाइक में आग लगाकर बड़े धमाके की थी रिहर्सल

कहा जा रहा कि आरोपियों ने पिकअप और बाइक में आग लगाकर बड़े धमाके का रिहर्सल भी किया था। यह चारों संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर अबु बकर के संपर्क में थे। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल करने में चारों पूरी तरह ट्रेन्ड हैं। हैंडलर से बातचीत में अफ़ग़ानिस्तान का नंबर इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। ये संदेश भेजने के लिए वीपीएन और इंस्टाग्राम का प्रयोग करते थे। इस बीच पकड़े गए संदिग्धों का दुबई कनेक्शन भी सामने आया है।

पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क करवाने में आकिब का हाथ

पूछताछ में पता चला है कि आकिब ने सोशल मीडिया के जरिए साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। यूपी एटीएस ने आकिब को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि आकिब ने ही शाकिब के नाम का devil कोड वर्ड दिया था। इतना ही नहीं आकिब पाकिस्तानी हैंडलर्स से पैसों का पूरा लेन देन करता था और काम हो जाने के बाद शाकिब और उसके साथियों को भेजता था। वहीं संदिग्धों के मोबाइल से एटीएस को अहम जानकारी मिली है। साथ ही मोबाइल में कई रक्षा प्रतिष्ठान और कैंट इलाके के वीडियो मिले हैं। इसके अलावा रेलवे के सिग्नल बॉक्स और सिलिंडर भरे वाहनों पर संदिग्ध आंतकियों की नजर थी।

 Writen By: Geeta Sharma