Sanjay Nishad Viral Video: 23 मार्च सोमवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें मजबूत होना होगा। इसके साथ ही उन्होंने निषाद समुदाय के वोट छीने जाने का आरोप लगाया। साथ ही संजय निषाद ने निषाद पार्टी के लिए समर्थकों के साथ खड़े होने की जनता से अपील की। इसी दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगे। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रैली में क्या बोले संजय निषाद

गोरखपुर में संजय निषाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "निषादों को जिन्होनें बर्बाद किया है, उन्हें तुम अपने वोट से बर्बाद करो। आज के दिन में तुम्हारे बच्चे कहां-कहां नहीं भीख मांग रहे हैं। आज के दिन में हमारे लोगों का वोट छीना गया है। मैं तो यही कहूंगा कि अपनी पार्टी खड़ी करो। वहीं संजय निषाद के इस बयान को साल 2027 के चुनाव शंखनाद माना जा रहा है।

संजय निषाद के वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

आपको बता दें, संजय निषाद के मंच पर फूट-फूटकर रोने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विदाई के समय पर आंसू तो आते ही हैं। ये रोना क्या प्रायश्चित माना जाए। साथ ही संजय निषाद को ऑफर भी दिया है कि अगर उनको आरक्षण चाहिए तो वो PDA का झंडा उठाएं। हालांकि जब संजय निषाद तक अखिलेश यादव के ऑफर की बात पहुंची तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। और कहा कि उन्हें बीजेपी पर पूरा भरोसा है।

क्या है निषाद फैक्टर?

बता दें कि निषाद पार्टी का प्रभाव उत्तर प्रदेश की करीब 160 विधानसभा सीटों पर माना जाता है। जहां पार्टी का वोट बैंक लगभग 4-5% है। यह रैली समाज को एकजुट करने और NDA गठबंधन के साथ मजबूती दिखाने का प्रयास था। फिलहाल डॉ. निषाद के भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने निषाद समुदाय की मांगों और राजनीतिक महत्वाकांक्षा को फिर से सुर्खियों में ला दिया।

 Writen By: Geeta Sharma