MS Dhoni News: IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिन रह गए है। जिसका इंतजार IPLफैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसी कड़ी में IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है टीम के युवा विकेटकीपर के साथ एमएस धोनी वक्त बिता रहें है।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे एमएस धोनी
IPL 2026 के लिए एमएस धोनी चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि इस सीजन में वह कितने मैच खेलेंगे, इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसा दावा है कि एमएस इस सीजन ज्यादतर मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे।
प्रैक्टिस सेशन में धोनी ने युवा विकेटकीपर के साथ बिताए खास पल
सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के 2 युवा विकेटकीपर को ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। CSK के कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल के साथ ट्रेनिंग में एमएस धोनी ने काफी लंबा वक्त बिताया। इस दौरान ये दोनों खिलाड़ी धोनी की बातों ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही अपने तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
पिछले दो सीजन में चेन्नई टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई
पिछले IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो,लीग स्टेज में उन्होंने कुल 14 मैच खेले थे। जिसमें से 4 में जीत और 10 में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 2 सीजन से लगातार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। अब देखना दिलचस्प होगी कि इस सीजन उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाती है या नहीं।
Writen By: Geeta Sharma