रियलिटी शो The 50 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन उससे जुड़े विवाद अब भी चर्चा में बने हुए हैं। शो के बाद Rajat Dalal जहां अपनी निजी जिंदगी और विवादों को लेकर खुलकर सामने आए हैं, वहीं अब Monalisa ने बिना नाम लिए उन पर तीखा पलटवार किया है। एक्ट्रेस ने इशारों-इशारों में कहा कि कुछ लोग शो खत्म होने के बाद भी उसकी दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
मोनालिसा ने शेयर की वीडियो
हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बिना किसी का नाम लिए नाराजगी जाहिर करती दिखीं। माना जा रहा है कि उनका इशारा रजत दलाल की ओर है, क्योंकि उन्होंने हाल में कहा था कि उन्हें मोनालिसा की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
View this post on Instagram
खुद को चर्चा में बनाए रखना चाहते- मोनालिसा
वीडियो में मोनालिसा ने कहा कि उनके बारे में कई तरह की बातें की जा रही हैं, जिन पर वह पहले चुप रहना चाहती थीं, लेकिन कुछ लोग शो से बाहर आने के बाद भी उसी मानसिकता में जी रहे हैं और असल जिंदगी में भी बनावटीपन दिखा रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग शो की बातें बाहर लाकर खुद को चर्चा में बनाए रखना चाहते हैं।
मेरे खिलाफ लगातार बातें बनाई जा रही- मोनालिसा
मोनालिसा ने अपने गुस्से पर भी सफाई दी और कहा कि अगर उनके गुस्से से किसी को फर्क नहीं पड़ता, तो फिर उस पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है, उनका दावा है कि उन्होंने शो के दौरान कोई गलत भाषा या व्यवहार नहीं किया, लेकिन उनके खिलाफ लगातार बातें बनाई जा रही हैं।
मेरे परवरिश ऐसी नहीं हैं- मोनालिसा
मोनालिसा ने आगे आरोप लगाया कि कुछ लोग पेड पीआर के जरिए उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनके परिवार, खासकर उनकी मां को लेकर भी गलत बातें कही जा रही हैं, जो बेहद दुखद है। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अगर उनकी वजह से किसी और को इस तरह की परेशानी होती, तो वह खुद आगे आकर उसे रोकतीं, क्योंकि उनकी परवरिश ऐसी नहीं है।
फेम की जरुरत नहीं
अंत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी अतिरिक्त पहचान या लोकप्रियता की जरूरत नहीं है, उन्होंने अपने लंबे करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वह पिछले 20–22 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और दर्शकों का प्यार उन्हें पहले से मिला हुआ है, इसलिए किसी के सहारे फेम पाने की उन्हें आवश्यकता नहीं है।
Written By Toshi Shah