फैशन की दुनिया के सबसे चर्चित इवेंट मेट गाला 2026 की शुरुआत न्यूयॉर्क में हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर ग्लोबल सेलेब्रिटीज़ के साथ भारतीय सितारों ने भी खास पहचान बनाई। भारत से ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, अनन्या बिरला, नताशा पूनावाला और सुधा रेड्डी जैसे नाम इस इवेंट में सुर्खियों में रहे।
करण जौहर का खास डेब्यू
करण जौहर ने इस साल मेट गाला में पहली बार हिस्सा लिया और मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए आउटफिट में नजर आए। उनका लुक मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की विरासत से प्रेरित था। “फ्रेम्ड इन एटर्निटी” थीम के तहत उन्होंने लगभग छह फीट लंबी हैंड-पेंटेड केप और पावर-शोल्डर विंटेज जैकेट पहनी। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने त्यानी ब्रांड के मल्टी-जेमस्टोन ज्वेलरी पीसेस भी कैरी किए।
View this post on Instagram
मनीष मल्होत्रा का मुंबई और कारीगरों को समर्पित अंदाज़
डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा लगातार दूसरे साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंचे। इस बार उन्होंने भारतीय बंदगला और एक विशेष केप चुना, जिस पर मुंबई के कारीगरों के नाम और उनके सिग्नेचर कढ़ाई के रूप में उकेरे गए थे। उनका यह आउटफिट भारतीय हस्तकला और शहरी संस्कृति का मिश्रण पेश करता है।
View this post on Instagram
ईशा अंबानी का गोल्डन साड़ी लुक
ईशा अंबानी ने सोने के धागों से बनी शानदार साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके ब्लाउज में असली हीरे जड़े हुए थे और साथ में उन्होंने एक आकर्षक केप भी स्टाइल किया। यह पूरा लुक गौरव गुप्ता ने तैयार किया था। खास बात यह रही कि वे रेड कार्पेट पर एक मैंगो स्कल्पचर को क्रोशे बैग में लेकर भी नजर आईं।
View this post on Instagram
अनन्या बिरला का दमदार मेट गाला डेब्यू
अनन्या बिरला ने 78वें मेट गाला में पहली बार हिस्सा लिया, उन्होंने रॉबर्ट वुन द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम गाउन पहना, जिसमें ब्लैक स्ट्रक्चर्ड जैकेट, प्लीटेड स्कर्ट और पेप्लम डिटेलिंग शामिल थी। उनका मेटैलिक फेस मास्क इस लुक का सबसे खास हिस्सा रहा, जिसने पूरे आउटफिट को एक आर्टिस्टिक टच दिया।
View this post on Instagram
नताशा पूनावाला का फ्यूचरिस्टिक फ्लोरल लुक
बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला सफेद रंग के स्कल्प्चरल गाउन में नजर आईं, जिसे फूलों की पंखुड़ियों जैसा आकार दिया गया था। हल्के ट्रांसपेरेंट फैब्रिक और फ्लोइंग डिजाइन ने उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया। इस आर्टिस्टिक आउटफिट को मार्क क्विन ने डिजाइन किया था।
View this post on Instagram
सुधा रेड्डी का रॉयल और एलीगेंट अंदाज़
हैदराबाद की सुधा रेड्डी ने ब्लैक गाउन के साथ फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला रॉयल केप पहनकर रेड कार्पेट पर शाही प्रभाव छोड़ा। उनका यह लुक मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसमें सिंपल ज्वेलरी ने उनकी शालीनता को और बढ़ा दिया।
View this post on Instagram
Written By Toshi Shah