UP News: सीएम योगी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के पूर्णिया जिले से UP STF ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौलाना ने अपनी गलती मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
अररिया जिले से गिरफ्तार हुआ मौलाना
31 मार्च सोमवार को मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के अररिया‑जोकीहाट से गिरफ्तार किया गया, जहां से उसे यूपी STF लेकर उत्तर प्रदेश लाया गया। अधिकारियों के अनुसार, उनके खिलाफ कई थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई तेज की गई थी, इसी बीच गिरफ्तारी को अंजाम दी गई।
'मैं अब्दुल्ला अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं'
गिरफ़्तारी के बाद बयान जारी करते हुए मौलाना ने कहा, 'मैं अब्दुल्ला अपने जुर्म को स्वीकार करता हूँ। एक कॉन्फ्रेंस में मेरी स्पीच के दौरान मेरी जुबान से ऐसी बातें निकल गईं, जो नहीं निकलनी चाहिए थीं। मैं पूरी गंभीरता से अपनी गलती मानता हूं और हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।'
मौलाना ने सीएम की मां पर की थी टिप्पणी
बता दें कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने मुख्यमंत्री योगी की मां और गौमाता तथा गोहत्या विरोधी कानून को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश में भारी विरोध शुरू हो गया और उनके खिलाफ प्रदेश भर के 83 से अधिक थानों में FIR दर्ज की गई थी।
Writen By: Geeta Sharma