Amit Shah News: 2 अप्रैल गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। यह रैली सीएम ममता बनर्जी के घर से कुछ दूरी पर स्थित हाजरा मोड़ से शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल से ममता दीदी की विदाई करने के लिए तैयार है। 5 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। यहां से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। pic.twitter.com/m4ce3Mj0Qe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
'ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है'
शाह ने कहा कि भवानीपुर वालों पूरे बंगाल में परिवर्तन करना अब आपके हाथ में है। मेरे पास एक शॉर्टकट है, अगर भवानीपुर वाले एक ही सीट जीता दे तो पूरे बंगाल में अपने आप परिवर्तन हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सुवेंदु दा नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे। मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है... सुवेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं। मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर… pic.twitter.com/6gQKSmNI1H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
जनता ममता सरकार से त्रस्त है: शाह
शाह ने आगे कहा कि पूरे बंगाल में एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा कर दो। मैं आज बंगाल की पूरी जनता इस सरकार से परेशान है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई, महिलाओं की असुरक्षा, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इन सभी चीजों से जनता त्रस्त है।
'देशभर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा'
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया है। अब पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान बंगाल के अंदर परिवर्तन होना चाहिए। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। अगर भाजपा की सरकार बनी तो, बंगाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील कर बंगाल और देशभर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा करदो। मैं आज बंगाल की पूरी जनता, जो टोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त… pic.twitter.com/RrFKkq62F3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
शाह की मौजूदगी में दाखिल नामांकन पत्र
अमित शाह ने बताया कि साल 2021 में ममता बनर्जी बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं लेकिन नंदीग्राम में वह सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव हार गई थी। लेकिन इस बार सीएम ममता बनर्जी पूरे बंगाल में हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी। उन्होंने कहा की मैं इस बार चुनाव के दौरान मैं 15 दिन बंगाल में रहूंगा। बता दें, शाह की उपस्थिति में सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/MQAxX36Jkm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
पश्चिम बंगाल में कब होंगे चुनाव?
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होना है।
Writen By: Geeta Sharma