एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ताजा खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है।

इतना मिलेगा किराया

जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्री दस्तावेजों के मुताबिक इस प्रॉपर्टी का कुल किराया 1.17 करोड़ रुपये है। यह अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट के कार्टर रोड के पास स्थित 'विदा' बिल्डिंग में है। शुरुआत में इसका मासिक किराया 3.10 लाख रुपये रखा गया है, और इसमें हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसका मतलब दूसरे साल किराया 3.25 लाख रुपये और तीसरे साल 3.41 लाख रुपये होगा।

18 मार्च को हुआ रजिस्ट्रीकरण

इस डील का रजिस्ट्रीकरण 18 मार्च, 2026 को हुआ, जिसमें 30,819 रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज जमा किए गए। अपार्टमेंट को अदिति राव को लीज पर दिया गया है और उन्होंने 20 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा की है।

किराए पर सारा अली खान ने भी दिया है घर

हाल ही में सारा अली खान ने भी अपना बंगला पांच साल के लिए लीज पर दिया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 4.14 करोड़ रुपये बताई गई है, और मासिक किराया 6.5 लाख रुपये रखा गया है।

अफेयर को लेकर चर्चा में रहती है एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर गईं, जहां उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस दौरान वह हर्ष मेहता के साथ नजर आईं। कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। मलाइका इस मौके पर व्हाइट सूट, हाई पोनी और नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। इससे पहले, वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद थी, लेकिन अब उनका ब्रेकअप हो चुका है।

   Written By Toshi Shah