नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से एलिमिनेट होने के बाद बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी और बिजनेसवुमन माधुरी ग्रोवर एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान गरीबों और बच्चों को लेकर की गई उनकी टिप्पणी की सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हुई थी। अब शो से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश से बातचीत में माधुरी ने अपने बयान का बचाव किया और कहा कि वह आज भी अपनी बात पर कायम हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और आलोचना फिर तेज हो गई है।

'गरीब ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी'

नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर तेजस्वी प्रकाश के साथ बातचीत के दौरान माधुरी ग्रोवर से उनके वायरल बयान को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। माधुरी ने कहा, "बहस किस बारे में है? मैंने किसी से बच्चे पैदा न करने के लिए नहीं कहा। आज की पीढ़ी वैसे भी कम बच्चे पैदा कर रही है। हमारी सिर्फ इस बात पर चर्चा हो रही थी कि जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी अमीरी बढ़ेगी और जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी गरीबी बढ़ेगी।" माधुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने उनके तर्क का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इसे गरीबों के प्रति असंवेदनशील बताते हुए आलोचना की।

'देश अमीर लोग चला रहे हैं...'

बातचीत के दौरान जब तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है और इसे अलग-अलग नजरिए से भी देखा जा सकता है, तब भी माधुरी ग्रोवर अपने बयान पर कायम रहीं। उन्होंने कहा, "देश अमीर लोग चला रहे हैं। रोजगार कौन दे रहा है? क्या आपको लगता है कि गरीब लोग देश चला रहे हैं?"

तेजस्वी प्रकाश ने समझाने की कोशिश

शो में तेजस्वी प्रकाश ने माधुरी ग्रोवर को यह समझाने की कोशिश की कि इस मुद्दे को कई दृष्टिकोणों से देखा जा सकता है। हालांकि, माधुरी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "अगर गरीब देश चला रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन क्या आपको लगता है कि इस देश को गरीब लोग चलाते हैं? इसे कौन चलाता है? क्या आप सच में ऐसा सोचते हैं? नहीं।" माधुरी के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कई अन्य ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे गरीबों के प्रति असंवेदनशील बताया।

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद माधुरी ग्रोवर ने गरीबों और बच्चों को लेकर दिए अपने विवादित बयान का बचाव किया। तेजस्वी प्रकाश से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया। उन्होंने कहा, "मैंने किसी से बच्चे पैदा न करने के लिए नहीं कहा।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि "जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी गरीबी बढ़ेगी।" तेजस्वी द्वारा इसे संवेदनशील मुद्दा बताए जाने पर भी माधुरी अपने बयान पर कायम रहीं। सोशल मीडिया पर आलोचना के बीच उनके नए बयान ने एक बार फिर बहस छेड़ दी।

क्या था माधुरी ग्रोवर का विवादित बयान?

'लॉक अप 2' में माधुरी ग्रोवर ने अपने परिवार से जुड़ा एक राज साझा करते हुए बताया कि वह और उनके पति अश्नीर ग्रोवर तीसरा बच्चा चाहते थे, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। इसी दौरान उन्होंने कहा, "तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है।" इसके बाद उन्होंने अमीर और गरीब परिवारों में बच्चों की संख्या को लेकर टिप्पणी की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। यह बयान वायरल होने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद भी माधुरी अपने बयान पर कायम रहीं और कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। बता दें कि 'लॉक अप 2' को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं और इसके नए एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते हैं।

 

Written By: Archana Gupta