Actress Madhoo:  बॉलीवुड अभिनेत्री मधू ने हाल ही में अपने करियर और शुरुआती दिनों को लेकर एक खुलासा किया है। करीब 35 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली मधू ने स्वीकार किया कि अपनी पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद वह काफी घमंडी हो गई थीं।

फिल्म Phool Aur Kaante से मधू बनी रोतों-रात स्टार

मधू ने साल 1991 में आई फिल्म Phool Aur Kaante से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और दोनों कलाकार रातों-रात स्टार बन गए।

फिल्मी की सक्सेस से हो गई थी घमंडी मधू का बड़ा खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में मधू ने बताया कि उस समय वह सिर्फ 20 साल की थीं। इतनी कम उम्र में बड़ी सफलता मिलने के कारण उनके अंदर काफी आत्मविश्वास आ गया था, जो बाद में घमंड में बदल गया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और इसमें किसी का खास योगदान नहीं रहा।

एक्ट्रेस मधू का परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ था

मधू ने बताया कि हालांकि उनका परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ था और उनके पिता निर्माता थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के लिए कोई फिल्म नहीं बनाई। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें निर्देशक कुकू कोहली ने देखा और अपनी फिल्म के लिए चुना था। इसलिए उन्हें लगता था कि उन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की है।

उस समय स्टारडम सर चढ़कर बोल रहा था: मधू

उन्होंने कहा कि उस समय उनके अंदर जो घमंड और गुस्सा था, उसने उन्हें कई गलत लोगों से दूर रखने में मदद की। उनके इस रवैये के कारण लोग उनसे दूरी बनाकर रखते थे, जिससे वह कई परेशानियों से बच गईं। हालांकि अब वह अपने उस व्यवहार को अलग नजरिए से देखती हैं।

'सफलता भगवान का आशीर्वाद होती है'

मधू ने कहा कि उम्र और अनुभव के साथ उनकी सोच बदल गई है। अब उन्हें लगता है कि जीवन में मिलने वाली सफलता भगवान का आशीर्वाद होती है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह एहसास हुआ कि ईश्वर उनके जीवन का मार्गदर्शन कर रहे हैं, तब वह पहले से ज्यादा विनम्र हो गईं।

साल 1999 में एक्ट्रेस मधू ने आनंद शाह से शादी की

57 वर्षीय मधू का जन्म चेन्नई में हुआ था। 'फूल और कांटे' के अलावा फिल्म रोजा ने भी उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। साल 1999 में उन्होंने आनंद शाह से शादी की और कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हाल ही में वह कन्नपा में नजर आई थीं। आज भी मधू अपने अभिनय और सादगी के लिए दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती हैं।

 

Written By: Geeta Sharma