आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giant) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक आईपीएल का खिताब जीतने में सफल नहीं रही हैं और इस सीजन जीत के साथ जोरदार शुरुआत करना चाहती हैं। लखनऊ की कप्तानी ₹27 करोड़ में खरीदे गए ऋषभ पंत करेंगे, जो लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे, जबकि दिल्ली की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथ में होगी।
2022 में IPL में प्रवेश किया था लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 2022 में लीग में प्रवेश किया था और पहले दो सीजन में प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन 2024 और 2025 में लीग स्टेज में ही रह गई। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के शुरुआती संस्करण से खेल रही है और 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी।
लखनऊ में होगा मैच
आज का मैच 1 अप्रैल 2026, मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, टॉस 7:00 बजे होगा। मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ऑनलाइन जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
जानिए दोनों मैच के इतिहास
दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दिल्ली ने 4 और लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं। इकाना स्टेडियम में तीन मैच हुए, जिसमें दिल्ली ने 2 और लखनऊ ने 1 बार जीत दर्ज की।
दोनों टीम के स्क्वॉड में ये खिलाड़ी है मौजूद
लखनऊ के स्क्वॉड में ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली में अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मिचेल स्टार्क और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
Written By Toshi Shah