आईपीएल 2026 से पहले Lucknow Super Giants (LSG) ने आध्यात्मिक शुरुआत करते हुए अयोध्या में Ram Mandir Ayodhya जाकर भगवान रामलला के दर्शन किए। टीम के मालिक Sanjeev Goenka और कप्तान Rishabh Pant सहित पूरे स्क्वाड ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आगामी सीजन में सफलता की कामना की।

टीम के 40 सदस्य ने मत्था टेका

करीब 40 सदस्यीय टीम दल ने मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रद्धा भाव से मत्था टेका। दर्शन के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया और इस खास पल को तस्वीरों में कैद किया। गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ अपनी फोटो साझा की, जिसमें पंत समेत कई खिलाड़ी नजर आए।

पीछले साल प्लेऑफ में नहीं बना पाई थी जगह

यह दौरा टीम के लिए खास माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि आईपीएल 2025 में लखनऊ प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। ऐसे में नए सीजन से पहले टीम ने सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश की है।

28 मार्च से शुरू होगा IPL

Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लखनऊ का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad, 9 अप्रैल को Kolkata Knight Riders और 12 अप्रैल को Gujarat Titans से भिड़ेगी। नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।

  Written By Toshi Shah