Hardeep Singh Puri on Lockdown: केंद्रीय मंत्री और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉक डाउन लगने के अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुरी ने आगे लिखा पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
लॉकडाउन लगने के अफवाह पर बोले हरदीप सिंह पुरी
हरदीप पुरी ने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में हम सभी को शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
पिछले एक महीने में बढ़ीं कीमतें
पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू गई हैं। 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। जिस वजह से दुनिया भर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कीमते नहीं बढ़ाई, बल्कि अपने वित्त पर इसका बोझ उठाने का फैसला किया। जिससे आम नागरिक अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता से सुरक्षित रहे।
किरण रिजिजू ने क्या कहा?
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Writen By: Geeta Sharma