Shabbir Ahmed Lone Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार 30 मार्च को बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार किया है।
शबीर अहमद लोन, जो लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी और 'मेट्रो पोस्टर केस' में हाल ही में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर है, उसे स्पेशल सेल/NDR की एक टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
(तस्वीर: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल) pic.twitter.com/jYOTERyIzy
2007 में आतंकवाद के आरोप में जेल में था लोन
इससे पहले शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली पुलिस ने साल 2007 में आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि साल 2019 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। तब से वह सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली एटीएस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
किस वजह से रडार पर आया शब्बीर?
2026 में शब्बीर चर्चा में तब आया जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से पकड़े गए 8 संदिग्धों के तार उससे जुड़े। इन संदिग्धों के पास दिल्ली के कई इलाकों की तस्वीर, बांग्लादेश पासपोर्ट मौजूद थे। यह सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।
लोन की गिरफ्तारी पर क्यो बोले दिल्ली पुलिस SP
आतंकवादी शबीर अहमद लोन की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस के SP प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शबीर अहमद लोन को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ़्तार किया है। इसी टीम ने पिछले महीने इस मॉड्यूल के 8 लोगों को गिरफ़्तार किया था। जिसमें 7 बांग्लादेशी थे और एक मालदा का रहने वाला था। शबीर अहमद लोन ने कोलकाता में एक ठिकाना भी तैयार किया था।
#WATCH दिल्ली: एसीपी दिल्ली पुलिस प्रमोद कुशवाहा ने बताया, "लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शबीर अहमद लोन को कल रात गाजीपुर के इलाके से स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ़्तार किया है। इसी टीम ने पिछले महीने इस मॉड्यूल के 8 लोगों को गिरफ़्तार किया था जिसमें 7 बांग्लादेशी थे और एक मालदा का रहने… https://t.co/80xx1j4zFK pic.twitter.com/rvxWOzgmPN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
कौन है शब्बीर अहमद लोन?
शब्बीर अहमद लोन को कश्मीरी राजा भी कहा जाता है। बताया जाता है कि लोन लश्कर-ए-तैएबा का प्रशिक्षित आतंकवादी है। उसने मुजफ्फरबाद में ट्रेनिंग भी ली है। हालांकि लोन को 2007 में दिल्ली से AK-47 के साथ गिरफ्तार किया गया था। शब्बीर अभी तक बांग्लादेश से ISI और हाफिज के इशारे पर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा था।
Writen By: Geeta Sharma