भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मसूरी के मशहूर सवॉय होटल में बेहद भव्य समारोह में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाई। इस खास मौके पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा और कई जानी-मानी हस्तियां समारोह में शामिल हुईं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

सोशल मीडिया पर छाया दूल्हा-दुल्हन का लुक

शादी के बाद कुलदीप यादव और वंशिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने खास दिन पर कुलदीप पारंपरिक भारतीय परिधान में बेहद आकर्षक नजर आए, उन्होंने शानदार शेरवानी पहनी थी। वहीं उनकी दुल्हन वंशिका लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं। दोनों का रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Rinku Singh ✨ (@rinkukumarr_14)

शादी में जुटे क्रिकेट जगत के सितारे

इस शाही शादी में कई क्रिकेटर्स और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ समेत कई खिलाड़ी समारोह में पहुंचे। इसके अलावा टीम इंडिया के फील्डिंग कोच दिलीप, आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भी इस मौके पर मौजूद रहीं।

चहल और तिलक वर्मा के डांस ने लूटी महफिल

कुलदीप यादव की शादी के समारोह में क्रिकेटर्स ने भी खूब मस्ती की। युजवेंद्र चहल शादी के शुरुआती फंक्शनों से ही कुलदीप के साथ नजर आए। वहीं तिलक वर्मा भी बारात में शामिल होने मसूरी पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने दोस्त की शादी में जमकर डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मंगेतर के साथ पहुंचे रिंकू सिंह

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ इस शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे। दोनों को शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों में साथ देखा गया। रिंकू ने कुलदीप की बारात में भी हिस्सा लिया और इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Rinku Singh (@rinkukumarr_14)

सोशल मीडिया पर छाए शादी के वीडियो

कुलदीप और वंशिका की शादी के हर समारोह—हल्दी, मेहंदी, बारात, घुड़चढ़ी और जयमाला—के वीडियो इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस इन पलों को काफी पसंद कर रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Rinku Singh ✨ (@rinkukumarr_14)

आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

इस भव्य समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे। कुलदीप यादव उनके प्रति गहरी आस्था रखते हैं और अक्सर बागेश्वर धाम जाते रहते हैं। शादी में पहुंचकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और कुलदीप को पटका भेंट किया। साथ ही उन्होंने परिवार से मिलकर शुभकामनाएं भी दीं।

Cricketer Kuldeep Yadav Wedding

 Written By Toshi Shah