लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित होने जा रहे क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन को लेकर शहर में उत्साह अपने चरम पर है। 17 मार्च की शाम इस भव्य आयोजन में एक हजार से ज्यादा वीआईपी मेहमान शामिल होने वाले हैं। यह सिर्फ शादी का जश्न नहीं बल्कि खेल, समाज और मनोरंजन जगत के दिग्गजों का मिलन भी साबित होगा।

क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लेंगे कुलदीप‑वंशिका की खुशियों में हिस्सा
इस रिसेप्शन की खास बात यह है कि कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर इस मौके पर मौजूद रहेंगे। स्टार खिलाड़ी, कप्तान और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में नाम कमा चुके खिलाड़ी होटल सेंट्रम में कुलदीप और वंशिका के साथ जश्न मनाएंगे। यह अवसर खेल प्रेमियों और शहर के लिए भी खास होने वाला है।

शहर के VIP और सेलिब्रिटी करेंगे लेंगे जश्न में हिस्सा
रिसेप्शन में सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि राजनीति, बिजनेस और सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होंगे। लखनऊ और आसपास के शहरों से वरिष्ठ अधिकारी और बड़े उद्योगपति भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और यातायात व्यवस्था को भी संभालने के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं।

रिसेप्शन के लिए तैयार किया गया शानदार सेटअप
होटल सेंट्रम को रिसेप्शन के लिए शानदार तरीके से सजाया गया है। रोशनी, फूलों की सजावट, लाइव म्यूज़िक और फोटो बूथ की व्यवस्था की गई है। कुलदीप‑वंशिका के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है, जिसमें स्वागत समारोह, फोटो सेशन और डिनर की पूरी व्यवस्था शामिल है। मेहमानों के लिए अलग-अलग लाउंज और फूड स्टेशन्स भी लगाए गए हैं।

लखनऊ की गलियों में गूँज रही रिसेप्शन की खुशी
पूरा लखनऊ इस आयोजन को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोग तैयारियों को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इस भव्य रिसेप्शन की फोटो और वीडियो की चर्चा शुरू हो गई है। कुलदीप और वंशिका के परिवार के लिए यह खुशी का पल है और पूरे शहर में इसका जश्न महसूस किया जा रहा है।

Written by: Anushka sagar