बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अक्सर चर्चा में रहती हैं, खासकर कबीर बहिया (Kabir Bahiya) के साथ अपने रिश्तो को लेकर, हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी साथ में तस्वीरें और एक साथ सार्वजनिक तौर पर दिखाई देना डेटिंग की बातें बढ़ा देता है। हाल ही में एक इवेंट में कृति सेनन से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने कुछ नाराज़गी जताई।

एक्ट्रेस ने कही ये बात

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह शादी की प्लानिंग कर रही हैं, तो कृति ने जवाब दिया कि वह शादी तभी करेंगी जब उन्हें सच में शादी का मन होगा। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता, मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई जल्दी है। ज़िंदगी में शादी के अलावा भी बहुत कुछ है।” उनकी यह प्रतिक्रिया इस बात को स्पष्ट करती है कि वे फिलहाल शादी को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं।

नेपोटिज़्म पर एक्ट्रेस ने कही ये बात

इसी बातचीत में कृति ने बॉलीवुड में नेपोटिज़्म पर भी खुलकर बात की, उन्होंने कहा कि नेपोटिज़्म हर फील्ड में मौजूद है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह ज्यादा दिखाई देता है। कृति ने कहा कि मेहनत करने वालों को अंत में अवसर जरूर मिलता है और लगातार अपने काम में सुधार करते रहने की जरूरत होती है।

कई स्टर किड ने एक्ट्रेस को किया है रिप्लेस

जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी प्रोजेक्ट में उन्हें किसी स्टार किड द्वारा रिप्लेस किया गया था, तो उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार ऐसा हुआ, लेकिन इसके पीछे कारण सिर्फ स्टार किड होना नहीं बल्कि कई अन्य कारक भी हैं।

कॉकटेल 2 में दिखेंगी एक्ट्रेस

कृति सेनन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में उनकी अगली बड़ी फिल्म “कॉकटेल 2” शामिल है, जिसमें वह शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और प्रोडक्शन का जिम्मा मैडॉक फ़िल्म्स के दिनेश विजान संभाल रहे हैं।

  Written By Toshi Shah