आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं, इसलिए इस मैच में वापसी की कोशिश और भी दिलचस्प बना देती है। दो साल पहले इसी मैदान पर खेले गए फाइनल में कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
ईशान किशन कर रहे हैं कप्तानी
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार ईशान किशन कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं। टीम ने अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके। ऐसे में इस मैच में उनका फोकस गेंदबाजी सुधारने पर होगा।
MI से हार का चुका है KKR
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपने पहले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम ने 200 रन बनाए थे, लेकिन विरोधी बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। खास तौर पर मुंबई के ओपनर्स ने केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण की कमजोरियां उजागर कर दीं।
दोनों टीम के ऐसे हैं रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड की बात करें, तो कोलकाता का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। अब तक खेले गए 30 मुकाबलों में कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 में सफलता मिली है। रिकॉर्ड्स की बात करें तो हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ 278 रन का विशाल स्कोर बनाया है, जो इस मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं उनका सबसे कम स्कोर 113 रन रहा है। दूसरी तरफ, कोलकाता का हैदराबाद के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 208 और न्यूनतम स्कोर 101 रन है।
Written By Toshi Shah