केरलम विधानसभा चुनाव के दौरान आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को प्रतिकूल समझें, उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है जिससे गल्फ देशों में भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य केरल की जनता की सुरक्षा है और राजनीति उनकी प्राथमिकता से ऊपर है।
#WATCH | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यहां सबरीमाला रेलवे परियोजना इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोल सकता है, इससे सबरीमाला तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी, स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते… pic.twitter.com/WUvP0dKG37
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026
वर्तमान राज्य सरकार LDF पर भी साधा निशाना
मोदी ने वर्तमान राज्य सरकार LDF पर भी निशाना साधा और दावा किया कि 4 मई को दशकों से चले आ रहे खराब शासन का अंत होगा, उन्होंने कहा कि जनसभा में जुटी जनता ने केरल में बदलाव की दिशा तय कर दी है और इस बार एनडीए की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इस बार केरलम में बदलाव की हवा कुछ अलग है और जनता पहले से अधिक जागरूक है।
LDF और UDF के कारण केरलम पीछे छूटता रहा- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि LDF और UDF के कारण केरलम पीछे छूटता रहा है, उन्होंने राज्य के विकास और संसाधनों की उपलब्धता की बात करते हुए बताया कि केरलम में ब्लू इकोनॉमी और पर्यटन में बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन वर्तमान सरकार ने इन्हें साकार नहीं किया। मोदी ने जनता से अपील की कि वे बदलाव के लिए तैयार रहें।
कांग्रेस और लेफ्ट से सावधान रहने की जरूरत
पीएम मोदी ने महिलाओं के समर्थन को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि राज्यभर में एनडीए के पक्ष में माहौल दिख रहा है. उन्होंने उम्मीदवार अनुप को समर्पित और मेहनती बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की. रैली के दौरान उन्होंने सबरीमाला और भगवान अयप्पा का भी उल्लेख किया गया और इसे सांस्कृतिक जुड़ाव से जोड़ा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी बोले कि केरलम के लोगों को कांग्रेस और लेफ्ट से सावधान रहने की जरूरत है।
डबल इंजन सरकार बनने रुकावटें होंगी खत्म- मोदी
पीएम ने कहा कि LDF और UDF की सरकारों ने प्रदेश के मूलभूत ढांचे और कनेक्टिविटी पर ध्यान नहीं दिया। सड़कों की स्थिति, पुलों और मेडिकल कॉलेजों की हालत, इन सभी पर काम की आवश्यकता है, उन्होंने सबरीमाला रेलवे परियोजना का उदाहरण देते हुए बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के व्यापार, युवाओं के रोजगार और स्थानीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे लटका रखा है। मोदी ने भरोसा दिलाया कि NDA की डबल इंजन सरकार आने पर इन बाधाओं को हटाया जाएगा।
#WATCH | तिरुवल्ला, पथनमथिट्टा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संभावनाएं और संसाधन दिए हैं, यहां समुद्र में ब्लू इकोनॉमी के अवसर हैं, पर्यटन के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं लेकिन फिर भी केरलम विकास की दौड़ में बाकी… pic.twitter.com/dpTNWplRlA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026
NDA की सरकार ने काम करके दिखाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर में ईसाई समाज की संख्या बहुत है.इन सभी को भी विकास से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि एक राज्य को छोड़कर पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में NDA की सरकार है और वहां पिछले 50-60 सालों में जो काम नहीं हुआ है वह हमने करके दिखाया है. गोवा में ईसाई समाज निर्णायक है, वहां लगातार भाजपा-NDA की सरकार है। वह विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। केरलम में भी NDA की सरकार बनेगी तो केरलम विकास की नई ऊंचाइयों को पाएगा. पीएम मोदी ने केरलम में NDA की सरकार बनने से प्रदेश और यहां के लोगों का विकास होगा।
Written By Toshi Shah