Karan Johar on Kabhi Alvida Na Kehna: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में करण जौहर ने इसका खुलासा किया कि जल्द ही ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 आने वाला है और इसी के साथ उन्होंने ने एक बड़ा ऐलान भी किया है कि वह करण जौहर अपनी एक 20 साल पुरानी एक हिट फिल्म के साथ एक्सपेरिमेंट करने की तैयारी में हैं। करण जौहर ने 'द वीक' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'कभी अलविदा ना कहना' पर आधारित एक वेब सीरीज एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए बनाई जा रही है, उनका कहना है कि आज के दौर में दर्शकों का नजरिया बदल गया है और लोग अब लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट (सीरीज) में कहानी को विस्तार में देखना पसंद करते है। हालांकि, करण ने ये सीरीज कब तक कब तक आएगी और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह इस पर काम कर रहे हैं।
करण जौहर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा
करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' साल 2006 में आई थी। इस फिल्म को उनकी सबसे बोल्ड फिल्मों में गिना जाता है, क्योंकि इसमें शादी के बाहर रिश्तों (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) जैसे विषय को दिखाया गया था। उस समय दर्शकों के लिए ऐसा विषय देखना आसान नहीं था। फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे थे। रिलीज के समय फिल्म को लोगों से मिले-जुले रिएक्शन मिले, कुछ ने पसंद किया, तो कुछ इसकी कहानी से नाराज़ भी हुए।

करण जौहर ने एक मजेदार घटना याद करते हुए बताया कि फिल्म रिलीज से एक दिन पहले वह थिएटर में दर्शकों के साथ फिल्म देख रहे थे। वहां एक पारंपरिक सोच वाला कपल भी बैठा था। जब फिल्म में एक सीन आया, जिसमें शाहरुख और रानी होटल के कमरे में जाते हैं, तो उस महिला ने अपने पति की तरफ देखा। पति ने कहा कि यह सिर्फ सपना (ड्रीम सीक्वेंस) है। लेकिन कुछ देर बाद जब उन्हें समझ आया कि यह सपना नहीं है, तो वे दोनों थिएटर छोड़कर चले गए। इस घटना से करण को समझ आया कि लोग असल जिंदगी की सच्चाइयों को पर्दे पर देखना पसंद नहीं करते, भले ही वे सच उनके आसपास ही क्यों न हो।
‘कॉफी विद करण’ फिर लौटेगा

करण जौहर ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि उनका मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण जल्द ही वापस आ रहा है। उन्होंने कन्फर्म किया कि इस साल दिवाली के मौके पर शो का 9वां सीजन आएगा। यानी दर्शकों को फिर से बॉलीवुड सितारों की खुलकर बातचीत और दिलचस्प गॉसिप देखने को मिलेगी।
Written By - Namita Verma