IPL 2026 Schedule:क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। BCCI ने IPL 2026 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण के तहत 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मुकाबले खेले जाने थे, जबकि अब दूसरे फेज में 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक लीग स्टेज के बाकी 50 मैच आयोजित होंगे।

इन शहरों में खेले जाएंगे दूसरे चरण का मुकाबले

दूसरे चरण के मुकाबले देश के 12 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। इस दौरान टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंचेगा, जहां हर मैच का महत्व काफी बढ़ जाएगा और प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो जाएगी।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला

इस फेज की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट के रोमांचक दूसरे चरण की झलक पेश करेगा। खास बात यह है कि इस चरण में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले होंगे, यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

कब होगा प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान?

हालांकि, प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान अभी नहीं किया गया है। BCCI ने संकेत दिए हैं कि इस पर जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी टीमें दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेंगी और खिताब की दौड़ में आगे बढ़ेंगी।