आईपीएल 2026 में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे मजेदार होता जा रहा है। आज 9 अप्रैल 2026 को 15वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। वहीं, बीते दिन यानी कल 8 अप्रैल को हुए दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को सिर्फ 1 रन से हराकर जीत दर्ज की थी। आज के मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे और LSG के कप्तान ऋषभ पंत आमने-सामने होंगे।

KKR में वरुण चक्रवर्ती की वापसी

कोलकाता के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपनी चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और KKR को पहला अंक मिला। अब, आज के मैच में चक्रवर्ती की वापसी टीम के लिए एक बड़ा बोनस साबित हो सकती है। कप्तान रहाणे उम्मीद करेंगे कि उनके साथ टीम अपना पहला सीज़न जीत दर्ज कर सके।

LSG की चुनौती हैदराबाद जैसी जीत दोहराना

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अब तक सीज़न में दो मैच खेले हैं, जिसमें से  एक जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में LSG ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। कप्तान ऋषभ पंत आज भी यही प्रदर्शन दोहराने और टीम को सीज़न की दूसरी जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।

KKR का लक्ष्य पहली जीत हासिल करना

KKR अब तक अपने मुकाबले नहीं जीत पाए हैं। आज का मैच उनके लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण मौका है। अगर टीम जीत दर्ज नहीं कर पाती, तो प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान & विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव होंगे शामिल।

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी होंगे शामिल।

इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी

 

 Written By Toshi Shah