Lucknow Bengaluru Flight Bomb Threat: लखनऊ से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
हालांकि राहत की बात यह है कि विमान ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। विमान के पहुंचने के बाद सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फ्लाइट में बम होने की मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के संबंध में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और उसमें कितनी सच्चाई है।विमान की लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
सुरक्षित लैंडिंग के बाद जांच जारी
लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद बुधवार को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट संख्या 6E-231 के टर्मिनल-1 पर पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान के हवा में रहने के दौरान ही क्रू मेंबर को यह पत्र मिला था।फिलहाल फ्लाइट के सुरक्षित बेंगलुरु पहुंचने की जानकारी है। बम की धमकी वास्तविक थी या महज अफवाह, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
क्रू को मिला धमकी वाला पत्र
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद बुधवार को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट संख्या 6E-23 लखनऊ से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। सफर के दौरान क्रू को विमान के अंदर एक पत्र मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। क्रू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी।इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को धमकी के बारे में सूचित किया। विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसे अलग स्थान पर ले जाकर पार्क किया गया।
यात्रियों को विमान से उतारा गया
बम की धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित स्थान पर रखा गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, CISF और पुलिस की टीमें पहुंचीं।