हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) पिछले कुछ समय से रचित सिंह (Rachit Singh) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं, और फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब नई रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अमेरिका में निजी तौर पर सगाई कर ली थी और अब शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कब हो सकती है शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ी 2026 के आखिर तक शादी करने की योजना बना रही है। फिलहाल अक्टूबर के अंत या नवंबर के आसपास की तारीख पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसी होगी शादी?

खबरों के अनुसार, हुमा कुरैशी एक साधारण और निजी समारोह पसंद करती हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे, जबकि बाद में इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा। शादी मुंबई में होने की संभावना जताई जा रही है।

रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई?

दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब वे एक फिल्म स्क्रीनिंग में साथ दिखाई दिए। इसके बाद Sonakshi Sinha की शादी में उनकी साथ मौजूदगी ने अटकलों को और बढ़ा दिया। सितंबर 2025 में खबर आई थी कि रचित ने अमेरिका में एक निजी समारोह के दौरान हुमा को प्रपोज किया था।

वर्क फ्रंट के बारे में

काम की बात करें तो Huma Qureshi जल्द ही फिल्म “Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups” में नजर आएंगी, जिसमें वह एलिज़ाबेथ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है।

 

Written By Toshi Shah