Andhra Pradesh Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 14 यात्रियों की मौत और कई यात्री घायल हुए बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यात्रियों से भरी बस का ट्रक से जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार यह घटना आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले की है। यहां एक यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गया। इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। जिससे बस के अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
मरकापुरम, आंध्र प्रदेश | प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
(तस्वीरें सोर्स: DG फायर) pic.twitter.com/VpKzMPyNs7
आग का गोला बनी बस
पुलिस के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बस में बैठे यात्री अंदर ही फंस गए। धुएं और लपटों के कारण दम घुटने और जलने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल है। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना में14 लोग जिंदा जले: पुलिस उपाधीक्षक नागराजू
जिले के पुलिस उपाधीक्षक नागराजू ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे में 14 लोग जिंदा जल गए हैं। और अब तक एक दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ शव अभी भी बस के मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं। अभी उनको निकालने के प्रयास किया जा रहा है।
हादसे पर सीएम ने जताया शोक
बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं अब इस घटना पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है।
మార్కాపురం జిల్లా, రాయవరం సమీపంలో జరిగిన రోడ్డు ప్రమాదంలో 13 మంది ప్రయాణికులు సజీవ దహనమై ప్రాణాలు కోల్పోవడం తీవ్ర దిగ్భ్రాంతి కలిగించింది. తెలంగాణ రాష్ట్రంలోని జగిత్యాల నుంచి నెల్లూరు జిల్లాకు వస్తున్న హరికృష్ణ ట్రావెల్స్ బస్సు - టిప్పర్ ఢీ కొనడంతో ఈ ప్రమాదం జరిగింది. ఘటనపై…
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) March 26, 2026
सीएम रेवंत रेड्डी ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया
आंध्र प्रदेश में हुए बस हादसे पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, "मरकापुरम में हुए बस एक्सीडेंट से बहुत सदमा लगा है। इस घटना में कई लोगों की मौत बहुत दुखत खबर है।
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, "मरकापुरम में हुए बस एक्सीडेंट से बहुत सदमा लगा है। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर से बहुत दुख हुआ है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम घायलों को बेहतर मेडिकल मदद देने के लिए AP सरकार के अधिकारियों के साथ… pic.twitter.com/nfBN3nxJfT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
पीएम ने किया हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मरकापुरम में हुए सड़क हादसे में मरने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मरकापुरम में हुए सड़क हादसे में मरने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है। https://t.co/NPBKIFVkLS pic.twitter.com/lbLmPa6bhi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
Writen By: Geeta Sharma