आज के भागदौड़ भरे जीवन में हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाला समय उसके लिए कैसा रहेगा। 14 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन से बेहद खास है, क्योंकि इस दिन द्वादशी तिथि के साथ ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दिन कुछ राशियों के लिए जहां धन की वर्षा और खुशियां लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। विशेष रूप से वृषभ और मिथुन राशि के लोगों के लिए आज किस्मत के सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या सौगात लाया है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी जोश और उमंग से भरा रहेगा। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप दान-पुण्य करने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। हालांकि, भाई-बहनों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें ताकि कोई बेवजह का विवाद न खड़ा हो। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अभी फैसला टालना ही बेहतर होगा।

वृषभ राशि
आज आपके भीतर एक गजब की लीडरशिप क्वालिटी और टाइम मैनेजमेंट देखने को मिलेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा और किसी सदस्य के विवाह की चर्चा से घर में रौनक आएगी। निवेश या बिजनेस से जुड़ी पुरानी समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। बस ध्यान रहे कि अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी। नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो समय अच्छा है। हालांकि, आज किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि वह पैसा वापस आने में दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में ही आएंगे। किसी बड़े व्यक्ति या मार्गदर्शक की सलाह आपके अटके हुए कामों को पूरा करने में संजीवनी का काम करेगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बस जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, धैर्य रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति वाला है। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा और ऑफिस से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर आप थोड़े गंभीर रहेंगे और गुरुजनों से सलाह लेंगे। मनोरंजन और शौक पर आज आपका हाथ थोड़ा खुला रहेगा, जिससे खर्च बढ़ सकता है, लेकिन मानसिक सुकून भी मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आपके पूर्व के अनुभव और मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा हो जाएगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और सबके साथ विनम्रता से पेश आएं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। घर के मरम्मत या रिनोवेशन का काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अटके हुए सरकारी काम गति पकड़ेंगे। एक दिलचस्प बात यह होगी कि आपके कुछ पुराने दुश्मन आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपनी माताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ की योजना बन सकती है। छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। डूबा हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से लबरेज रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है, इसलिए अपने बॉस से संवाद बनाए रखें। परिवार के साथ बैठकर पुरानी समस्याओं का हल निकालेंगे। अपनी कोई गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, सतर्क रहें।

मकर राशि
आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो वह आज वापस मांग सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी काम में सहयोगियों की मदद लेने में हिचकें नहीं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज जोखिम भरे निवेश या कामों से बचना चाहिए। हालांकि भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा, जिससे आय के कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ बहसबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। निवेश के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर बीत सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Written by: Anushka sagar