Harshit Rana News:  IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें, तेज गेंदबाज हर्षित राणा सीजन से पहले बैसाखी से सहारे चलते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठने लगा कि क्या हर्षित पूरे सीजन से बाहर होंगे।

KKR को तलाशना होगा हर्षित का रिप्लेसमेंट

बताया जा रहा कि हर्षित 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। तब चोटिल हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। वहीं ऐसा लग रहा है कि केकेआर को हर्षित का रिप्लेसमेंट तलाशना होगा।

नमन अवॉर्ड्स में बैसाखी से सहारे पहुंचे हर्षित राणा

आपको बता दें, नमन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें तमाम भारतीय क्रिकेटर पहुंचे थे। हर्षित राणा भी इस लिस्ट का हिस्सा थे। अवॉर्ड के दौरान हर्षित को अवॉर्ड के लिए बुलाया गया, तो वह खुद उठकर नहीं जा सके। IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने खुद आकर उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया।

क्या हर्षित राणा सीजन से होंगे बाहर?

फिलहाल फ्रेंचाइजी ने हर्षित को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं दिया है। हालांकि अब देखना है कि क्या 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए हर्षित फिट हो पाते हैं या नहीं।

केकेआर का बॉलिंग अटैक कमजोर

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का पेस अटैक कमजोर होता दिख रहा है। पहले टीम को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा था। मुस्तफिजुर की जगह टीम ने ब्लेसिंग मुजारबानी को शामिल किया है।

जानें हर्षित राणा के IPL करियर के बारें में

जानकारी के लिए बता दें, हर्षित ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 34 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 32 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 25.72 की औसत से 40 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 3/24 का है।

 Writen By: Geeta Sharma