Gurugram Metro News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण का निर्माण कार्य अब गति पकड़ने जा रहा है। बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन के निर्माण और टेंडर की मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
30.7 किमी लंबा रूट और 28 स्टेशन
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत 30.7 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल 28 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। दूसरे चरण के निर्माण में शहर के कई प्रमुख और घनी आबादी वाले इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
दूसरे चरण में बनने वाले प्रमुख स्टेशन सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-1 और डीएलएफ साइबर सिटी का नाम शामिल है ।
तीन चरणों में बंटी है पूरी परियोजना
बता दें कि पहला चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण (जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-101 का स्पर भी शामिल है)। इसका 12 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दूसरा चरण में सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी (टेंडर प्रक्रिया जारी) तक वहीं तीसरा चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो का निर्माण, जिसकी अनुमानित लागत 1,409 करोड़ रुपये है। फिलहाल इसके टेंडर की तकनीकी और वित्तीय जांच चल रही है।
कृष्णा चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर
दूसरे चरण के निर्माण के दौरान कृष्णा चौक पर यातायात को सुगम बनाने के लिए एक नया फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इसके लिए जीएमआरएल ने जीएमडीए (GMDA) से 100 करोड़ रुपये का फंड मांगा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण को भी मेट्रो टेंडर में ही शामिल किया जा रहा है।
और पढ़ें: मुरादाबाद को बड़ी सौगात! गागन नदी पर बनेगा फोर लेन पुल, आसान होगी कनेक्टिविटी
जबलपुर से मुंबई का सफर होगा और आसान, 8-10 घंटे बचेंगे, इंदौर-नागपुर समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा