Fenty Beauty Event: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं। करीब दो साल बाद वह एक ब्यूटी इवेंट के लिए भारत आई हैं। बीती रात वह फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं और कैमरे के सामने शानदार पोज दिए। बता दें कि इस इवेंट में ईशा अंबानी और जाह्नवी कपूर जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।
पॉप स्टार Rihanna
रिहाना इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल ही में वह मुंबई में फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनका बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देखने को मिला। उन्होंने ऑलिव ग्रीन रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसमें ओवरसाइज़ शर्ट और मैचिंग लेदर स्कर्ट शामिल थी। अपने लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया, जो उन पर काफी जच रही थी।
रिहाना का दूसरा लुक

इवेंट के दौरान रिहाना एक और लुक में नजर आईं। इस बार उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कैमरे के सामने कई शानदार पोज दिए। हल्के मेकअप और बंधे हुए बालों के साथ उनका लुक काफी सिंपल लेकिन आकर्षक लग रहा था।
जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज

इस इवेंट में जाह्नवी कपूर भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट ऑफ-शोल्डर टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी और ब्लैक हाई हील्स से अपना लुक पूरा किया। बंधे हुए बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आईं।
ईशा अंबानी का स्टाइलिश लुक

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इस इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने स्काई ब्लू रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत एलिगेंट लग रही थीं। मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया।
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा

इस इवेंट में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसमें उनका स्टाइल बहुत क्लासी और शानदार लग रहा था।
Written By: Namita Verma