60 से 80 के दशक के दौरान बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से दर्शकों के दिलों पर राज किया। इस दौर में परवीन बाबी और जीनत अमान जैसी अदाकाराओं ने अपने बेहतरीन स्टाइल और फैशन से एक नई पहचान बनाई, उनकी बोल्ड और मॉडर्न छवि ने न सिर्फ फैंस को आकर्षित किया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी एक नया ट्रेंड सेट किया। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और निडर व्यक्तित्व से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई।
डिंपल कपाड़िया
बॅालीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपने जमाने में बेहद बोल्ड थीं। डिंपल ने कई फिल्मों में कई बोल्ड सीन दिए हैं। 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'जांबाज' में डिंपल ने अनिल कपूर के साथ बहुत बोल्ड इंटिमेट सीन किया था, इस फिल्म में उन्होंने बिकिनी भी पहनी थी।

परवीन बाबी
बॉलीवुड में बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर परवीन बाबी ने फिल्मों में कई बोल्ड सीन दिए। 70 के दशक में बोल्डनेस के मामले में परवीन के सामने सारी अभिनेत्रियां फीकी पड़ जाती थीं।

जीनत अमान
बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वो अपने जमाने में दर्शकों के बीच अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं।

शर्मिला टैगोर
दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी अपने जमाने में बहुत बोल्ड थीं। वह फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में एक ब्लू कलर का वन-पीस स्विमसूट पहने नजर आईं। इसके अलावा शर्मिला ने फिल्मफेयर पत्रिका के कवर पेज पर एक ब्लैक कलर की बिकनी में भी पोज दिया था।

राखी गुलजार
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी गुलजार ने 60-80 के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। वह अपने जमाने में फैंस के बीच बोल्डनेस के लिए भी मशहूर थीं।

मंदाकिनी
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था. फिल्म के एक सीन में वो ट्रांसपेरेंट व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आई थीं। मंदाकिनी ने फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन भी दिए हैं।
सिल्क स्मिता
सिल्क स्मिता 80 के दशक में अपनी बोल्ड डांस और ग्लैमरस इमेज के लिए जानी जाती थीं, उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए।

Written By Toshi Shah