मध्य प्रदेश से लेकर बिहार और महाराष्ट्र तक, पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो हर घर की पहली पसंद है। हल्का और स्वाद में लाजवाब होने के कारण इसे अक्सर एक सेहतमंद विकल्प माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पोहा कुछ लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है? जी हां, भले ही यह दिखने में हल्का लगे, लेकिन कई लोगों को इसे खाते ही पेट फूलने और गैस जैसी गंभीर परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।
पोहा किसे नहीं खाना चाहिए?
गैस और पेट फूलने की समस्या
पोहा मूल रूप से चावल से तैयार किया जाता है। चावल की प्रकृति और इसमें मौजूद फाइबर की वजह से कुछ लोगों का पाचन तंत्र इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर पाता। विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों को पहले से ही अपच, एसिडिटी या IBS (Irritable Bowel Syndrome) की समस्या है, उन्हें पोहा खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। यह पेट में जाकर फूलता है और धीरे पचता है, जिससे गैस और सीने में जलन जैसी समस्या पैदा हो जाती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये है अभिषाप
डायबिटीज या मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए पोहा किसी मीठे जहर से कम नहीं है। चूंकि यह चावल का ही एक रूप है, इसलिए इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। अगर आपको पोहा बहुत पसंद है, तो डॉक्टर की सलाह पर इसमें ढेर सारी सब्जियां मिलाकर बहुत ही सीमित मात्रा में खाएं, वरना यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
एलर्जी और मोटापे का खतरा
बहुत से लोग वजन कम करने के चक्कर में पोहा को एक 'डाइट फूड' समझकर खाते हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी है। पोहा में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो वजन घटाने के बजाय उसे बढ़ा सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों को चावल या उससे बनी चीजों से एलर्जी है, उन्हें पोहा खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को इसे खाने के बाद शरीर में खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे खाएं ताकि न हो परेशानी?
अगर आप पूरी तरह से पोहा नहीं छोड़ सकते, तो इसे बनाने का तरीका बदलें। इसमें मूंगफली की जगह उबली हुई सब्जियां ज्यादा डालें और नींबू का रस भरपूर इस्तेमाल करें, जिससे यह पचने में थोड़ा आसान हो जाए। साथ ही, शाम के समय या रात में पोहा खाने से बचें, क्योंकि उस वक्त पाचन क्रिया धीमी होती है और यह आपके पेट में गैस का गोला बना सकता है।
Written by: Anushka Sagar