आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई थी और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। अब इसका सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge) सिनेमाघरों में आने वाला है। हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। फैंस की उत्सुकता इतनी ज़्यादा है कि इसके प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि सीक्वल भी पहले पार्ट की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
शो टिकट 2 लाख के पार
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग 7 मार्च सुबह 11:01 बजे ट्रेलर रिलीज़ के तुरंत बाद शुरू हो गई। 24 घंटे के भीतर सिर्फ बुक माई शो पर 87,000 टिकट बिक गए। 9 मार्च तक यह संख्या 1.5 लाख पार कर गई और कुल टिकट बिक्री 2 लाख के पार पहुंच गई।
प्रीमियर शो ने तोड़ा रिकॉर्ड
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, प्रीमियर शो के लिए पूरे भारत में 2.06 लाख टिकट बिके, जिससे बिना ब्लॉक सीटों के कुल 12.29 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अधिकतर कलेक्शन हिंदी वर्जन से आया, जबकि तमिल डब ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और लगभग 10 लाख रुपये कमाए। इस तरह, धुरंधर 2 ने बॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर शो का सबसे बड़ा कलेक्शन रिकॉर्ड बना लिया है, जिससे स्त्री 2 का 10 करोड़ का रिकॉर्ड पीछे छूट गया। प्रीमियर अभी 9 दिन दूर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे रिकॉर्ड
सिर्फ़ प्रीव्यू शो के कलेक्शन से ही धुरंधर 2 कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। उदाहरण के लिए, शाहिद कपूर की ओ रोमियो की ओपनिंग डे कमाई लगभग 9 करोड़ थी, जबकि टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की ओपनिंग 12 करोड़ के आसपास थी। धुरंधर 2 का प्रीव्यू शो कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से अधिक है।
फिल्म की कहानी और कास्ट
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह कराची में भारतीय जासूस हमज़ा के रोल में वापसी कर रहे हैं। सीक्वल में हमज़ा की बैकस्टोरी और 26/11 के हमले के लिए ल्यारी गैंग्स से उसका बदला दिखाया जाएगा। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, दानिश पंडोर, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज़ होगी।
Written By Toshi Shah