हर साल जैसे ही आईपीएल का नया सीजन नज़दीक आता है, एक सवाल फिर चर्चा में आ जाता है—क्या इस बार एमएस धोनी संन्यास ले लेंगे? पिछले कुछ वर्षों से यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में रहता है, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के बीच। IPL 2026 से पहले भी यही जिज्ञासा बनी हुई थी, लेकिन इस बार खुद धोनी ने इस पर प्रतिक्रिया देकर चर्चा को और तेज कर दिया है।

संन्यास पर धोनी का जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन इवेंट ‘CSK ROAR ’26’ के दौरान जब धोनी से उनके भविष्य को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद सादगी से जवाब दिया, उन्होंने कहा कि उनकी फिटनेस अब पहले जैसी नहीं रही और समय के साथ इसमें गिरावट आ रही है। इस उम्र में खेलते रहना चुनौतीपूर्ण होता है, उनका यह बयान दर्शाता है कि वह अपनी शारीरिक स्थिति को लेकर पूरी तरह ईमानदार और व्यावहारिक हैं।

टीम मैनेजमेंट का रुख

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी साफ कर दिया है कि धोनी IPL 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने बताया कि धोनी फिट हैं और पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, टीम में उनकी भूमिका मैच की जरूरत के अनुसार तय की जाएगी।

धोनी का आईपीएल करियर बेमिसाल

धोनी का आईपीएल करियर अपने आप में एक मिसाल है, उन्होंने अब तक 278 मुकाबले खेले हैं और 5,439 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब दिलाया है। फिलहाल, इतना तय है कि धोनी ने संन्यास को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। IPL 2026 में वह एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे—और फैंस को उम्मीद है कि वह अपने खास अंदाज में फिर कुछ यादगार पल जरूर देंगे।

 Written By Toshi Shah